और फिर चुन्नूलाल निकल पड़े जेब में रंग की पुड़िया लेकर, आज तो मौका भी था होली का तो फिर क्या सोचना| पिछले एक साल से जब जब उसको देखते, उनके दिल में रंग ही रंग उमड़ने लगते| लेकिन सामने पड़ते ही हिम्मत जवाब दे देती, कहाँ वह बला की खूबसूरत और कहाँ चेचक के दाग वाला उनका चितकबरा मुँह| कभी कभी तो उसको देखने के बाद पूरा पूरा दिन अपनी शक्ल ही आईने में नहीं देखते थे|
एक बार तो बस में सामने ही बैठी दिख गयी थी तो उस दिन अपना स्टॉप उनको याद ही नहीं रहा| बस से उतर कर वापसी की बस पकड़ी और ऑफिस पहुंचे और तमाम बहाने बनाने के बाद भी काफी जलालत झेली थी उन्होंने| खैर अब ऐसे हाल में कहाँ फ़र्क़ पड़ना था तो नहीं पड़ा और चुन्नूलाल मौके ढूंढते रहे| लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी चुन्नूलाल पिछले कई महीनों में उससे बात करने का कोई मौका नहीं पा सके थे| लेकिन वह इस बात से भी बेखबर थे कि उनके इस दीवानगी की भनक उसको लग चुकी थी| और इसी वजह से अब उनको कोई भी मौका नहीं मिल पा रहा था उसके आस पास भी पहुँचने का|
आज चुन्नूलाल जैसे ही उसके दरवाजे के सामने पहुंचे, उसने देख लिया| इधर चूनूलाल जेब से रंग की पुड़िया निकाल कर उसके सामने पहुंचे, उधर उसके दोस्तों ने चूनूलाल को पकड़ कर उठाया और कीचड़ के ढेर में पटक दिया| किसी तरह कीचड़ से निकलकर चुन्नूलाल भागे, लेकिन पीछे से आती हंसी ऐसा लगता था जैसे उनके साथ साथ ही चल रही थी|

No comments:
Post a Comment