"सब मोह माया है | अपना क्या है , क्या साथ जायेगा , धन दौलत सब यहीं रह जायेगा" | दूरदर्शन पर सुबह सुबह ये प्रवचन सुनकर मन बड़ा प्रसन्न हुआ और वो सोचने लगा कि सच में क्या रखा है इन चीजो में |
अचानक मोबाइल पर आये मेसेज ने ध्यान भंग किया कि आपके खाते से १५००० रु निकाले गए हैं | एटीएम सुपुत्र के पास था और वह हॉस्टल में रहता था | टी वी अब बंद हो गया था और पुत्र फ़ोन पर लताड़ा जा रहा था " पैसे की कीमत करना सीखो , क्या क्या कर्म ( कुकर्म ? ) करना पड़ता है इसे कमाने में , तुम्हे क्या पता "|

No comments:
Post a Comment