आपने तो हमें जिन्दा कर दिया साहब , उस औरत के आंसू रुक ही नहीं रहे थे | उसका पति चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था , शराब और जुए के लत ने बर्बाद कर दिया था | जब साथी कर्मचारियों ने उधार देना बंद कर दिया तो एक ही रास्ता बचा था , सूदखोर के पास जाने का | अब तो महीने में कब तनख्वाह मिली , ये भी उस बेचारी को पता नहीं चलता था | कैसे घर चलाये और बच्चों को स्कूल भेजे , जिंदगी के संघर्षों ने बिलकुल हताश कर दिया था |
एक दिन वो बैंक मैनेजर के केबिन में आकर रोने लगी | पूछने पर बोली " अगर दो बच्चे नहीं होते तो कबका जीवन त्याग चुकी होती और उसने सारा हाल बता डाला " | खैर उसको दिलासा देकर खाता चेक किया तो पता चला कि तनख्वाह जमा तो होती है लेकिन उसी दिन निकल भी जाती है | अगली तनख्वाह पर पता चला कि पासबुक तो सूदखोर के पास है और वो ही निकाल लेता है | उसके ब्याज में ही कमोबेश सारी तनख्वाह चली जाती है और पास में कुछ भी नहीं बचता |
फिर मैनेजर ने उन दोनों को बैंक बुलाया और समझाया कि हम तुम्हे कर्ज देंगे लेकिन तुम्हे साहूकार का सारा पैसा एकसाथ लौटाना होगा | उसकी पत्नी को तो मानो सब कुछ मिल गया |कुछ दिन बाद साहूकार को बुलाकर बैंक ऋण से उसके सारे पैसे चुकता कराये और जैसे ही पासबुक उसकी पत्नी को सौंपा , वो फफक फफक कर रोने लगी और उसका पति हाथ जोड़े खड़ा था | एक परिवार आज उजड़ने से बच गया था और इसकी संतुष्टि सभी के चेहरे पर नजर आ रही थी |

No comments:
Post a Comment